HTML tutorial
HTML tutorial

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

पौड़ी । जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।  सघन जांच अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 30.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बीईएल रोड पर टाटा मोटर्स के समीप दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान सौरभ पंवार (26 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय भूपेन्द्र पंवार, निवासी ग्राम गैर स्वींत, श्रीनगर, वर्तमान निवासी न्यू ढांग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल और लकी भण्डारी (26 वर्ष), पुत्र महावीर सिंह भण्डारी, निवासी न्यू ढांग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में की है।

तलाशी के दौरान लकी भण्डारी के कब्जे से 16.70 ग्राम और सौरभ पंवार के कब्जे से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों के पास से कुल 30.40 ग्राम स्मैक मिलने के बाद कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 255/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद चपराना, सीआईयू कोटद्वार के उपनिरीक्षक सुशील चौधरी, मुख्य आरक्षी करण और मुख्य आरक्षी योगेन्द्र शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को चिह्नित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा नशे की आपूर्ति शृंखला तोड़ने के उद्देश्य से जिलेभर में सघन जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles