एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: गदरपुर में मेडिकल स्टोर से 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कफ सिरप बरामद

Spread the love

देहरादून/गदरपुर।स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड (एसटीएफ) ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। वर्ष 2026 में राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निर्देशन में निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
कोतवाली गदरपुर क्षेत्र स्थित कुमार मेडिकल हॉल में की गई छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01 गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलम टैबलेट तथा 51 प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए।

व्यावसायिक मात्रा में ड्रग्स बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर: 0135-2656202, 9412029536 जारी किए गए हैं।

Next Post

मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान: आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली, शिक्षा व खेल की ओर बढ़ते कदम

Spread the love देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के संवेदनशील प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में संलिप्त बचपन अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC) इन बच्चों के जीवन में नई आशा बनकर उभरा है।इस पहल के […]