सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 21 कथित ढोंगी बाबा हिरासत में

सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 21 कथित ढोंगी बाबा हिरासत में
Spread the love

हरिद्वार सोमवती अमावस्या स्नान से पूर्व हरिद्वार पुलिस ने धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह कर ठगी करने वाले कथित ढोंगी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को घरेलू, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर उनकी धार्मिक भावनाओं का लाभ उठाने और भ्रमित करने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 21 कथित ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 172(2) बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी आस्था के नाम पर लोगों को ठगने और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और धार्मिक आस्था के नाम पर होने वाले किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles