दन्या में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों की कई घोषणाएं; राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण

दन्या में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों की कई घोषणाएं; राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण
Spread the love

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान के विकास, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम निर्माण, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण, प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी क्षेत्र से कलूटा पोलिंग बूथ तक सड़क निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और उत्तराखंड भी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत वहां आधुनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ जैसी योजनाओं से स्थानीय संस्कृति को नई पहचान मिल रही है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” बनने का गौरव प्राप्त हुआ है तथा नकल विरोधी कानून ने युवाओं का भर्ती परीक्षाओं में विश्वास मजबूत किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles