HTML tutorial
HTML tutorial

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हाईकोर्ट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हाईकोर्ट में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें इस बार की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग जरूरी है पर बल दिया गया।

इस बार की आयुष व आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखंड तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, नैनीताल डॉ. एम.एस. गुंजियाल के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय, नैनीताल परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इस अवसर पर जस्टिस सुभाष उपाध्याय, जस्टिस सिद्धार्थ साह एवं रजिस्ट्रार विजिलेंस सुबीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयुष नोडल अधिकारी एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नैनीताल की चिकित्साधिकारी डॉक्टर रेनू आर्या ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

योग अनुदेशिका श दीपिका मेहरा द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर जस्टिसगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ को IEC सामग्री वितरित की गई। प्रतिभागियों को Y-Break App एवं Namaste Yoga App के माध्यम से दैनिक जीवन में योग को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट विमल पोखरियाल एवं संदीप जोशी का सक्रिय सहयोग रहा। कुल 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के संदेश को आत्मसात किया।

देवभूमि खबर

Related articles