ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी देहरादून को बांधी राखी, दी महिला सुरक्षा के प्रयासों पर जताया आभार,

Spread the love

देहरादून।ब्रह्मकुमारी संस्था देहरादून से आई बहनों ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बहनों ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में देहरादून पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एसएसपी को धन्यवाद भी प्रकट किया।

भेंटवार्ता के दौरान एसएसपी देहरादून ने ब्रह्मकुमारी संस्था के कार्यों की जानकारी ली और भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग हेतु संस्था को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस सदैव सेवा और सहयोग के लिए तत्पर है।

देवभूमि खबर

Related articles