HTML tutorial
HTML tutorial

SOG व काठगोदाम पुलिस ने टेंपो से तस्करी कर रहे चालक को 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा, वाहन सीज

SOG व काठगोदाम पुलिस ने टेंपो से तस्करी कर रहे चालक को 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा, वाहन सीज
Spread the love

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं SOG प्रभारी को सख्त चेकिंग और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 02 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़ के नेतृत्व में SOG और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइडिल गेट, अंसारी कॉलोनी, बागजाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक को अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अजहर पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी लाइन नंबर 7, आजाद नगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। उसके पास से 07 पेटी (कुल 84 बोतल) मैकडबल नंबर वन व्हिस्की बरामद की गई, जिसे तस्करी के उद्देश्य से टेंपो (UK 04 TA 9333) में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles