घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्परता से चालक को सुरक्षित निकाला

घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्परता से चालक को सुरक्षित निकाला
Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद में सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति सजगता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार चौकी घोलतीर क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा टियागो कार (संख्या यूके07 एफके 5694) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस की त्वरित सक्रियता के कारण चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन मंगवाकर हाईवे से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपके सफर को सुरक्षित बनाती है।

देवभूमि खबर

Related articles