आयकर स्लैब में बदलाव से उपभोक्ता बाजार में मांग बढ़ने के साथ ही न्यूक्लियर ऊर्जा का प्रावधान अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण: प्रोफेसर पुरोहित
देहरादून।आयकर के स्लैब में बदलाव होने से मध्य वर्ग को बड़ी राहत मिली है यह प्रयास उपभोक्ता बाजार में मांग उत्पन्न करने में सहायक होगा जिससे उत्पादन की प्रक्रिया में तेजी आएगी और औद्योगीकरण बढ़ेगा l किसान अन्नदाताओं के कल्याण के लिए कई दूरगामी योजनाओं का बजट में प्रावधान किया गया है किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज की सीमा बढ़ाई गई है l
कपास, दलहन, मखाना एवं मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के कई कारगर प्रावधान किए गए हैं जिससे किसानों की आय बढ़ाने में सुगमता होगी l आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस केंद्र के निर्माण का प्रावधान से देश में स्टार्टअप एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।कुल मिलाकर केंद्र सरकार का यह बजट गरीब किसान मध्य वर्ग के कल्याण पर केंद्रित है, इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार के कई प्रावधान किए गए हैं।न्यूक्लियर एनर्जी के विकास का प्रावधान अर्थव्यवस्था को नहीं ऊंचाइयों में ले जाने के लिए सहायक होगा और इसी से विकसित भारत के निर्माण का मार्ग सुगम होगा।माइक्रो स्मॉल एवं मीडियम इंटरप्राइजेज ( एमएसएमई) के प्रोत्साहन का प्रावधान तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने की व्यवस्था आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा l

