भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त नागरिकों ने थामा कांग्रेस का दामन, हरीश रावत बोले—उत्तराखंड में परिवर्तन की शुरुआत

Spread the love

देहरादून। भाजपा की जनविरोधी नीतियों, विफल शासन व्यवस्था और बढ़ते दमन से आहत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े अनेक गणमान्य एवं जागरूक नागरिकों ने शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन, अहंकारी और जनभावनाओं से कटी हुई है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का उत्पीड़न, महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ ने आम जनता को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता और प्राकृतिक संसाधनों को चंद पूंजीपतियों के हित में गिरवी रख दिया है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले साथियों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और जनता अब भाजपा के खोखले वादों में फंसने वाली नहीं है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, विनोद केसला, राधेश्याम, सुभाष कुमार, रेनू, अजय प्रधान, आर्यन प्रधान, मनमोहन मौर्य, यशोदा मौर्य, मदनलाल, शिवम, विकास राव, वसीम अली अहमद, प्रयास, रानी देवी, जरीना खातून, शांति देवी, गुलशन खान, नितेश सेठी सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नवप्रवेशी सदस्यों ने एक स्वर में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि राज्य को बचाने और जनहित की राजनीति को पुनः स्थापित करने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा होना आज समय की आवश्यकता है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संचालन लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, विशाल डोभाल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार के कथित झूठे वादों, भ्रष्टाचार, संस्थागत दमन और जनविरोधी फैसलों की कड़ी आलोचना की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, मनमोहन शर्मा, दिनेश चौहान, प्रीतम आर्य, अखिलेश उनियाल, गोपाल गढ़िया, दर्शन लाल, पूनम कंडारी, राजेंद्र शाह, प्रतिमा सिंह, हरेंद्र बेदी, अरुण बलूनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

मसूरी में बाबा बुल्लेशाह की मजार में तोड़फोड़, सैयद बाबा बुल्लेशाह समिति ने कोतवाली में दी तहरीर

Spread the love मसूरी। मसूरी स्थित सैयद बाबा बुल्लेशाह की ऐतिहासिक मजार में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। इस संबंध में सैयद बाबा बुल्लेशाह समिति, मसूरी की ओर से कोतवाली मसूरी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध […]