HTML tutorial
HTML tutorial

स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6 प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 मई तक करें आवेदन

स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6 प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 मई तक करें आवेदन
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को खेल क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

राज्य के आवासीय खेल विद्यालयों में प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाता है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी और आइस स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध है। वहीं Sri हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में भी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं, उन्नत उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकें।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु 11 से 13 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के बीच) होनी चाहिए और उत्तराखण्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles