सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश व समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और वहां की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली।

उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी का जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles