कार्यालय के बाहर आकर आईजी गढ़वाल ने रिटायर्ड कर्नल से की मुलाकात,सुनी समस्या, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कार्यालय के बाहर आकर आईजी गढ़वाल ने रिटायर्ड कर्नल से की मुलाकात,सुनी समस्या, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Spread the love

देहरादून। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने कार्यालय में पहुंचे युद्ध वीर रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू की समस्या को गंभीरता से सुना। कर्नल दानू अपनी भूमि संबंधी समस्या को लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे थे, जहां आईजी ने स्वयं बाहर आकर उनसे मुलाकात की।

इस दौरान रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू ने अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर आईजी राजीव स्वरूप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईजी गढ़वाल की इस पहल को सम्मान, सेवा और समर्पण का उदाहरण माना जा रहा है। यह घटना न केवल एक वीर सैनिक के प्रति आदर को दर्शाती है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और जवाबदेही को भी उजागर करती है।

देवभूमि खबर

Related articles