सीएम धामी सख्त: मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब

सीएम धामी सख्त: मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब
Spread the love

देहरादून।दूषित कुट्टू के आटे से बीमार हुए मरीजों के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच समिति का गठन किया है।

स्वास्थ्य सचिव व एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि समिति तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देगी। सभी 13 जिलों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 1500 से अधिक दुकानों की जांच हो चुकी है। दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि बड़ी मात्रा में मिलावटी आटा नष्ट किया गया है।

खाद्य संरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून में 100 किलो दूषित कुट्टू का आटा नष्ट किया गया। चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन ने छापेमारी अभियान और कड़ा करने का निर्देश दिया है।

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि कुट्टू के आटे में मिलावट को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। “जो भी दुकानदार मिलावट में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी,” उन्होंने चेतावनी दी।


एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें। उन्होंने कहा, “मिलावटी उत्पादों की पहचान और सूचना देने में जनता की भागीदारी जरूरी है। मिलावटखोरी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य संकट भी है।”

देवभूमि खबर

Related articles