सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल ने पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the love

देहरादून।रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी (सीओ) नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, भवनों एवं विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित प्रभारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में कार्यालयों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश प्रदान किए गए। स्टोर में उपलब्ध जीपी लिस्ट एवं रजिस्टरों में दर्ज स्टेटमेंट समरी की भी जांच की गई।
सीओ नैनीताल ने व्यायामशाला का निरीक्षण कर उपकरणों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र में ऑनलाइन जीडी एवं एफआईआर की प्रगति की जानकारी ली। परिवहन शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

राशन शॉप एवं सीपीसी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं अन्य आवश्यक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। भोजनालय में कर्मचारियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने, बेहतर मेनू तैयार करने तथा ताजी एवं मौसमी सब्जियों, दालों एवं अनाज के प्रयोग के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह नेगी, निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, संबंधित शाखाओं के प्रभारी एवं अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहे।

Next Post

चारधाम यात्रा 2026: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा स्वागत, डीएम सविन बंसल ने 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

Spread the love देहरादून।पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा […]