HTML tutorial
HTML tutorial

नशे के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 532 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 532 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रप्रयाग पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 532 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपद की एस.ओ.जी. तथा कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद में संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 फरवरी 2026 की शाम को कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 532 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 06/2026, धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरोत्तम सिंह चौहान (उम्र 53 वर्ष) पुत्र स्व. तारा सिंह चौहान, निवासी ग्राम जग्गी बागवान, पोस्ट राऊंलेक, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा (प्रभारी एस.ओ.जी.), उपनिरीक्षक हर्षमोहन (कोतवाली गुप्तकाशी), आरक्षी रविन्द्र सिंह (एस.ओ.जी.), आरक्षी विनय पंवार (एस.ओ.जी.) तथा आरक्षी हर्ष जोशी (कोतवाली गुप्तकाशी) शामिल रहे।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध व्यापार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles