अल्मोड़ा में राशन कार्डों की अनियमितता पर शिकायत

अल्मोड़ा में राशन कार्डों की अनियमितता पर शिकायत
Spread the love

अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर क्षेत्र में राशन कार्डों से जुड़ी अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

पत्र में कहा गया है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा पहले राशन कार्ड जमा करवाए गए थे, लेकिन अब तक नए राशन कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। साथ ही पुराने राशन कार्डों में नए पारिवारिक सदस्यों के नाम भी नहीं जोड़े जा रहे हैं। इससे प्रभावित परिवार खाद्यान्न योजना से वंचित रह रहे हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, वे आयुष्मान कार्ड से भी वंचित हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई गरीब व्यक्ति इलाज के लिए अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचता है तो आयुष्मान कार्ड न होने के कारण उसे सही उपचार नहीं मिल पाता और निजी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक और दुखद बताई गई है।

जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द नए राशन कार्ड बनाए जाएं और पुराने राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े जाएं, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

देवभूमि खबर

Related articles