पुरोला में कांग्रेस की अहम बैठक, मनरेगा के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तय

पुरोला में कांग्रेस की अहम बैठक, मनरेगा के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तय
Spread the love

पुरोला। जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला (यमुना घाटी), उत्तरकाशी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रमोहन पंवार एवं नगर कांग्रेस कमेटी नौगांव के अध्यक्ष श्री भगत राम के सानिध्य में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त करने की कथित साजिश के खिलाफ योजनाबद्ध विरोध की रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए जीवनरेखा है, जिसे कमजोर करने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर पालिका परिषद पुरोला के पालिका अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरिमोहन जुवाठा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles