मनरेगा बचाने को लेकर पुरोला में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
पुरोला (यमुना घाटी), उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुरोला के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह नेगी , ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री जगवीर रावत , राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री सुरिया लाल तथा सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह नेगी के सानिध्य में नगर पालिका परिषद पुरोला के वार्ड नंबर–5 में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त करने की कथित साजिश के खिलाफ योजनाबद्ध विरोध की रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आमजन को जोड़ने तथा आंदोलन को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर श्री हरिमोहन जुवाठा , श्री धर्म सिंह नेगी , श्री गिरबीर सिंह नेगी , श्री हरिश बर्मा , श्री प्रताप सिंह रावत , श्री जगबीर सिंह रावत , श्री अनिल जैन, श्री बिरेंद्र प्रसाद नोटियाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

