खिलाड़ियों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन जोशी, खेल मैदान की समस्याओं पर करेंगे सरकार का ध्यान आकर्षित
देहरादून।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत वे परेड ग्राउंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। खिलाड़ियों ने नवीन जोशी से परेड ग्राउंड में लाइट की व्यवस्था न होने की शिकायत की, जिससे उन्हें खेल में कठिनाई होती है।
खिलाड़ियों का कहना था कि सरकारी कार्यक्रमों के कारण उन्हें अभ्यास के लिए मैदान उपलब्ध नहीं हो पाता, और ग्राउंड के किनारे फैला कूड़ा-करकट उनकी परेशानी बढ़ाता है। उन्होंने मांग की कि खेल मैदान में होने वाले सरकारी आयोजनों को अन्यत्र किया जाए ताकि वे अपनी तैयारी निर्विघ्न कर सकें।
नवीन जोशी ने आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। अगर समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि देहरादून की खेल और विकास संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर अंकित भट्ट, विनय कुमार, संजय थापा, योगराज, पवन शर्मा, विक्की राज, दिगंबर, धनंजय आदि उपस्थित रहे।


