कौलागढ़ छात्रावास में कांग्रेसजनों ने बच्चों संग मनाई होली, रंग-गुलाल और मिष्ठान से बांटी खुशियां

Spread the love

देहरादून।कैंट विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अपने घरों से दूर रह रहे बच्चों एवं गुरूजनों के साथ कांग्रेसजनों ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा कीं। पूरा परिसर रंगों और उमंग से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बच्चों के अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती में राज्य स्तर पर चयन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गुरूजनों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और खेल गतिविधियों के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री एवं वार्ड 31 की पूर्व प्रत्याशी पिया थापा ने बच्चों को गुलाल लगाकर मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बसनेत, विक्रम शाही, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

Next Post

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: गदरपुर में मेडिकल स्टोर से 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कफ सिरप बरामद

Spread the love देहरादून/गदरपुर।स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड (एसटीएफ) ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। वर्ष 2026 में राज्य में अब तक […]