संयुक्त कर्मचारी महासंघ चुनाव का किया संविदाकर्मियों ने बहिष्कार
स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें संविदाकर्मियों की उपेक्षा का रवैया अपनाया गया जिसके चलते संविदा कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। और चेतावनी दी डाली भविष्य में संविदा कर्मचारियों का अपना संगठन होगा और कर्मचारियों की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
संविदाकर्मियों ने कहा संगठन किसी एक व्यक्ति का न होकर बल्कि हर कर्मचारी की आवाज है।
चुनाव बहिष्कार करने वालों में मुख्य रूप से कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला, रमेश कपकोटी, धन सिंह ,गंगोत्री, महिमन सिंह, कफलिया ,पंकज राणा, अर्जुन रौतेला , अंजली गुप्ता र,वि कुमार, देवेंद्र बिष्ट, समेत दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
