स्कूल-कॉलेजों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कसा शिकंजा, 40 धूम्रपानकर्ताओं का चालान

स्कूल-कॉलेजों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कसा शिकंजा, 40 धूम्रपानकर्ताओं का चालान
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधोली, पोंधा, नंदा की चौकी, झाझरा, सुधोवाला और प्रेमनगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों के पास गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि बेचने वाले 12 दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा-2003) के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उनके प्रतिष्ठानों से तंबाकू उत्पाद हटाए गए।

साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते हुए पकड़े गए 40 लोगों के विरुद्ध भी कोटपा के अंतर्गत चालान किया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल ₹10,400 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और शैक्षणिक वातावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles