ऊर्जा निगमों में सेवा विस्तार व्यवस्था समाप्त करने की मांग — उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

ऊर्जा निगमों में सेवा विस्तार व्यवस्था समाप्त करने की मांग — उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर ऊर्जा निगमों में उच्चस्तरीय पदों पर हो रहे सेवा विस्तार एवं प्रभाव की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि ऊर्जा निगमों में विभिन्न उच्च पदों जैसे प्रबंध निदेशक, निदेशक एवं अन्य अधिकारियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत सेवा विस्तार दिया जा रहा है, जिससे प्रमोशन प्राप्त अभियंताओं के पदोन्नति अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

एसोसिएशन के महामंत्री इंजीनियर राहुल चानना ने पत्र में उल्लेख किया है कि सेवा विस्तार के कारण मुख्य अभियंता स्तर से लेकर सहायक अभियंता स्तर तक के अभियंताओं (लगभग चार स्तरों) की पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ अभियंताओं को वर्षों से पदोन्नति नहीं मिल पा रही है, जिससे विभागीय मनोबल पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि सेवा विस्तार से ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग में अन्य योग्य अधिकारियों की कमी है, जबकि ऊर्जा निगमों में पर्याप्त संख्या में सक्षम और अनुभवी अभियंता मौजूद हैं जो इन पदों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा सकते हैं।

एसोसिएशन ने मांग की है कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत किसी भी अधिकारी को सेवा विस्तार न दिया जाए तथा मौजूदा सेवा विस्तार की व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की रिक्तियों पर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए ताकि योग्य अभियंताओं को उनका अधिकार मिल सके।

देवभूमि खबर

Related articles