राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पंचकर्म योग नगर उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरी जयंती
उत्तरकाशी।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पंचकर्म योग नगर उत्तरकाशी में भगवान धन्वंतरी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर भगवान धन्वंतरी की वंदना, पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं रोगियों को फल वितरित किए गए, चिकित्सालय एवं परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई की गई तथा औषधीय वाटिका का निर्माण किया गया। साथ ही चिकित्सालय भवन को आकर्षक रूप से प्रकाशमान किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणी भट्टर, डॉ. जसवंत धनाई, डॉ. वत्सला बहुगुणा पांडे, वैद्य कुलदीप नौटियाल, श्री सुनील जगूड़ी, प्रीति राणा, प्रतिभा उनियाल, प्रियंका वैखाण, विनोद डोभाल, मनीष, मनजीत बधानी, अनीता नौटियाल, मुकेश रावत, जगमोहन गुसाईं, राजेश टांक, सरोजनी बुटोला, अंकित एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
