धराली आपदा: हर्षिल से एयर लिफ्ट कर 372 लोगों को किया गया सुरक्षित स्थानांतरित, सर्वाधिक 147 लोग उत्तराखंड के

धराली आपदा: हर्षिल से एयर लिफ्ट कर 372 लोगों को किया गया सुरक्षित स्थानांतरित, सर्वाधिक 147 लोग उत्तराखंड के
Spread the love

उत्तरकाशी ।जिले के हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। 07 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक, हर्षिल से एयरलिफ्ट कर 260 व्यक्तियों को मातली एवं 112 व्यक्तियों को जौलीग्रांट लाया गया। इस प्रकार कुल 372 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड के सर्वाधिक 147 लोग सुरक्षित स्थानांतरित किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 39, महाराष्ट्र के 37, गुजरात के 65, और बिहार के 30 लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मणिपुर, हिमाचल, दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु सहित कुल 22 राज्यों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।

प्रशासन, सेना, व ITBP की संयुक्त टीमों द्वारा राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles