धरासू पुलिस ने गांव-गांव जाकर जानी सीनियर सिटीजन की कुशलक्षेम, जरूरतमंद बुजुर्ग को वितरित की रसद सामग्री

धरासू पुलिस ने गांव-गांव जाकर जानी सीनियर सिटीजन की कुशलक्षेम, जरूरतमंद बुजुर्ग को वितरित की रसद सामग्री
Spread the love

उत्तरकाशी ।पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक करने और सीनियर सिटीजन की सहायता के उद्देश्य से गांव-गांव में चौपाल लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन में थाना धरासू पुलिस ने ग्राम जिव्या और जुणगा में जाकर बुजुर्ग और असहाय लोगों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

आज 10 फरवरी 2025 को प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जोखड़ी और बनचौरा में सीनियर सिटीजन से मुलाकात की। इस दौरान गांव की एक बुजुर्ग महिला श्रीमती राजो देवी (86 वर्ष) को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही निकट भविष्य में हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई और सभी से नशे व अपराधों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रभारी चौकी डुंडा उपनिरीक्षक श्री प्रकाश राणा के नेतृत्व में चौकी डुंडा पुलिस द्वारा ग्राम कुरहा में सीनियर सिटीजन के साथ मीटिंग की गई। बुजुर्गजनों की समस्याएं सुनी गईं और सभी को पुलिस संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी भी समस्या, शिकायत या सहायता के लिए तत्काल सूचना दी जा सके। डुंडा पुलिस ने बुजुर्गों को त्वरित सहायता का भरोसा दिया और उन्हें पुलिस से जुड़े रहने की सलाह दी।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा, ताकि बुजुर्गों को सुरक्षा और सहायता प्रदान की जा सके और समाज में अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles