HTML tutorial
HTML tutorial

78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के इलाज में लापरवाही की शिकायत पर डीएम सविन बंसल सख्त

78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के इलाज में लापरवाही की शिकायत पर डीएम सविन बंसल सख्त
Spread the love

देहरादून। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के उपचार में लापरवाही की शिकायत पर जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम ऋषिकेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल अस्पताल का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिकायत में सफाई कर्मचारियों की अनियमितता, नर्सिंग स्टाफ के अमानवीय व्यवहार, तीन दिनों से मरीज की पट्टी न बदलने, वार्ड में फैले मेडिकल वेस्ट और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम और सीएमओ को मौके पर भेजकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई, जिस पर डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से वार्ड, ओटी, लेबर रूम और आईसीयू का निरीक्षण कर सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही, अस्पताल में कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। मरीजों के साथ अधिक तीमारदारों की मौजूदगी को नियंत्रित करने और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

डीएम ने चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। एसडीएम और सीएमओ जल्द ही डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर संबंधित डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles