महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

डोईवाला।थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी मेहरबान को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने 27 फरवरी 2025 को कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई कि अभियुक्त मेहरबान निवासी चाँदमारी, डोईवाला ने बीते दो वर्षों से उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0- 50/2025, धारा 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सक्रिय सूचना तंत्र और गुप्त जांच के आधार पर **27 फरवरी 2025 को अभियुक्त मेहरबान को लालतप्पड़, डोईवाला से गिरफ्तार कर लिया।

देवभूमि खबर

Related articles