देहरादून में 2 मार्च को पर्यावरण बचाओ रैली, मिल रहा है अपार समर्थन

देहरादून में 2 मार्च को पर्यावरण बचाओ रैली, मिल रहा है अपार समर्थन
Spread the love

देहरादून।सिटीजन फ़ॉर ग्रीन दून द्वारा 2 मार्च 2025 को एक विशाल “पर्यावरण बचाओ रैली” आयोजित की जा रही है, जो सुबह 7:30 बजे दिलाराम बाजार से शुरू होकर सेंट्रियो मॉल तक निकाली जाएगी। इस रैली को देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

पिछले साल देहरादून को 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक की भीषण गर्मी झेलनी पड़ी थी, जिसका प्रमुख कारण मोहंड, सहस्त्रधारा आदि क्षेत्रों में बड़े पैमानों पर  हजारों पेड़ों की बलि चढ़ाने की तैयारी कर रही है, जबकि उचित यातायात नियंत्रण से इस नुकसान को रोका जा सकता है। मसूरी में पहले से ही ट्रॉली के माध्यम से प्रति घंटे हजारों लोगों को पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे सड़क चौड़ीकरण की तत्काल आवश्यकता नहीं है। इसी तरह, थानों जैसी सुंदर सड़क को भी सहस्त्रधारा रोड की तरह उजाड़ने की योजना बनाई जा रही है।

सिटीजन फ़ॉर ग्रीन दून के दबाव के बाद सहस्त्रधारा रोड पर करोड़ों रुपये के बजट से जो पेड़ लगाए गए थे, वे भी गलत तरीके से पत्थरों के बीच रोपित किए गए, जिससे उनके बचने की संभावना बेहद कम है। राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, उत्तराखंड में लगाए गए आधे से अधिक पेड़ जीवित नहीं रहते। हाल ही में, पर्यावरण संरक्षण के बजाए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लैपटॉप, मोबाइल और अन्य मदों पर खर्च कर दी गई, जैसा कि कैग रिपोर्ट में सामने आया है।

उत्तराखंड के निर्वाचित प्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार कर रहे हैं। इस अभियान में सिटीजन फ़ॉर ग्रीन दून, देहरादून सिटीजन फोरम और अन्य नागरिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। अभियान में प्रमुख पर्यावरणविद् हिमांशु अरोड़ा, जया रवि चोपड़ा, जगमोहन मेंदीरत्ता, अनूप नौटियाल, ऋतु चटर्जी, इरा चौहान, मनोज ध्यानी, राधा भट्टाचार्य अनीश ,रुचि और अनूप बडोला सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

देवभूमि खबर

Related articles