
देहरादून।दून पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली विकासनगर क्षेत्र से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य की 12.36 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त नशे की सप्लाई के लिए छोटे-छोटे बच्चों को पैसे और चॉकलेट का लालच देकर उनका इस्तेमाल करता था, जिससे यह मामला और भी गंभीर बन गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वह पूर्व में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है।
दून पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

