ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस–प्रशासन–चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण

ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस–प्रशासन–चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने सोमवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम द्वारा बिधौली क्षेत्र स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पहुंचकर छात्र–छात्राओं का रैंडम यूरिन ड्रग्स टेस्ट किया गया। इस दौरान 17 छात्र–छात्राओं के सैंपल ड्रग्स किट से जांचे गए, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव आई।

संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पूर्व में एडमिशन के समय ही ड्रग्स टेस्ट के लिए कन्सेंट फार्म/शपथ पत्र भरवाए गए थे। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।

दून पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशे की गिरफ्त में आए छात्र–छात्राएं या तो नशा छोड़ें, अन्यथा कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इसी प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, तहसीलदार विकासनगर, एडीशनल सीएमओ, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चिकित्सक तथा लैब टेक्नीशियन सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles