“ऑपरेशन कालनेमि” के दूसरे दिन भी दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार

“ऑपरेशन कालनेमि” के दूसरे दिन भी दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साधु-संतों का भेष धारण कर* लोगों को भ्रमित कर रहे थे। इनमें से 10 आरोपी अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ढोंग कर ठगी करने वाले ऐसे भेषधारी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये कथित बाबा महिलाओं और युवाओं को उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक संकटों का समाधान देने का दावा कर वशीकरण और झूठे उपायों के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे थे।

गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं के नाम व पते:

  1. सरदारों (मद्रासी कॉलोनी, रेस्ट कैंप, देहरादून)
  2. लखनपाल सिंह (गोविंदगढ़ गुरुद्वारा, देहरादून)
  3. शिव कुमार (रेस कोर्स, नेहरू कॉलोनी, देहरादून)
  4. मनोज कुमार जोशी (बिजनौर, उत्तर प्रदेश)
  5. गुरदास सिंह (कावली रोड, देहरादून)
  6. माताफेर गोस्वामी (पटेल नगर, देहरादून)
  7. सोहन सिंह (नई बस्ती, देहरादून)
  8. अभिलाख सिंह (हरिद्वार)
  9. महेंद्र (नूरपुर, बिजनौर/देहरादून)
  10. वेदप्रकाश (हाथरस, उत्तर प्रदेश)
  11. मोहन गिरि (बिजनौर, उत्तर प्रदेश)
  12. संतोष कुमार (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश)
  13. सुल्तान नाथ (भानियावाला, देहरादून)
  14. मगन पंडित (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
  15. हरिप्रसाद (ऋषिकेश, देहरादून)
  16. राजेंद्र कुमार (लक्सर, हरिद्वार)
  17. रघुनाथ साहनी (दरभंगा, बिहार)
  18. अनिल थापा (मोथरावाला, देहरादून)
  19. गुलाब चंद्र विश्वास (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
  20. गुलशन नाथ (सिरसा, हरियाणा)
  21. संदीप नाथ (सिरसा, हरियाणा)
  22. पामती नाथ (लक्ष्मीपुर, सहसपुर, देहरादून)
  23. बल्लू (लक्ष्मीपुर, सहसपुर, देहरादू

देवभूमि खबर

Related articles