कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
Spread the love

रिपोर्ट – ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर नयना देवी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक कुमाऊँनी परिधानों में सजी महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

कलश यात्रा मल्लीताल पंत पार्क, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड और खड़ी बाजार होते हुए नैना देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान सांस्कृतिक झांकी में कुमाऊनी और बंगाली संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा विधि-विधान से सायंकाल सम्पन्न की जाएगी।

कलश यात्रा में मंजू पांडे, मुन्नी भट्ट, अनुराधा भट्ट, कुसुम लता सनवाल, रश्मी राणा, निभा वर्मा, सरिता कुरिया, सीमा पांडे, सुमन साह, डॉली भट्टाचार्य, कविता कांडपाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पी.के. शर्मा, आलोक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles