अंतर सचिवालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 में सचिवालय वॉरियर्स बने चैम्पियन
देहरादून।महाराणा प्रताप फुटबॉल ग्राउंड में आज अंतर सचिवालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में ग्रुप ए से सचिवालय हरिकेन, मॉर्निंग वॉरियर्स और सचिवालय विंग की टीमें थीं जबकि ग्रुप बी में सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, डेंजर और वॉरियर्स ने हिस्सा लिया।
कड़ी टक्कर के बाद ग्रुप ए से सचिवालय हरिकेन और मॉर्निंग वॉरियर्स तथा ग्रुप बी से सचिवालय वॉरियर्स और रॉयल स्ट्राइकर की टीम सेमीफाइनल में पहुँचीं। पहला सेमीफाइनल सचिवालय विंग्स और रॉयल स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक गोल रहित रहा। पेनाल्टी शूटआउट में सचिवालय विंग्स ने 03-02 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में सचिवालय वॉरियर्स ने सचिवालय हरिकेन को 02-01 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में रोमांचक खेल के दौरान सचिवालय वॉरियर्स ने सचिवालय विंग्स को 03-02 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में विवेक नैनवाल को बेस्ट गोलकीपर, रॉयल स्ट्राइकर को फेयर प्ले अवार्ड और ऋषि को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री संजय टोलिया तथा अपर सचिव उत्तराखंड सचिवालय श्री संतोष बडोनी उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री सुनील लखेड़ा, श्री हिमांशु भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में दून डिफेंस करियर प्वाइंट का विशेष योगदान रहा।
क्लब की ओर से संरक्षक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, श्री रविंद्र सिंह नेगी, सुधांशु राणा, शीशपाल सिंह, सतवीर, वीरेंद्र रावत, अंकित आदि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश मेहर और सचिव श्री महेश धर्मशक्तू ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

