दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यवसायियों के की हर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा:लाल चंद शर्मा

दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यवसायियों के की हर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा:लाल चंद शर्मा
Spread the love

देहरादून।दुग्ध विकास समिति देहरादून द्वारा दुग्ध समिति के संरक्षक एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध विक्रेताओं ने अपने-अपने व्यवसाय में आ रही परेशानियों से अवगत कराने के साथ ही अपने सुझाव भी दिये जिस पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।


दुग्ध विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह कश्यप ने सभी व्यापारियों से एकजुट होने व प्रत्येक व्यापारी को लाइसेंस बनाने का सुझाव दिया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश कमल भाटिया ने कहा कि पूरी समिति हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सफाई, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालचन्द शर्मा ने बैठक में आये सुझावों के लिए व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यवसायियों के सामने आने वाली हर समस्या का एकजुटता के साथ समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा। प्रत्येक व्यवसायी अपने ही प्रतिष्ठान का उत्पादन बेचे तथा बाहर के उत्पादों का वहिष्कार करे ताकि उत्पादों की शुद्धता बनी रहे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जो दुग्ध उत्पाद पनीर आदि बाहर से ला रहे हैं उनसे लाइसेंस नम्बर व बिल अवश्य लें। जिला खाद्य अधिकारी पीसी जोशी ने अवगत कराया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डेयरी शाॅप की हाईजीन रेटिंग, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं लाइसेंस पंजीकरण आॅन लाईन किये जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें तथा बाहर से आने वाले दुग्ध उत्पादों की क्रय बिल रसीद एवं सप्लाई का लाइसेंस देखकर ही उत्पाद क्रय करें।

इस अवसर पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेन्द्र पाण्डेय, समिति के सदस्य प्रवीण चैधरी, राम कपूर श्री सिंघल, विनोद, नितिन कश्यप, राॅबिन काम्बोज, निर्विकार आदि अनेक दुग्ध व्यवसायी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles