कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। नैनीताल जनपद के न्यायालयों और हाईकोर्ट के बाद आज कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय Dr. Susheela Tiwari Government Hospital को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में मेडिकल कॉलेज परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और अस्पताल के भीतर तथा बाहर सघन जांच की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। प्राथमिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा ईमेल फर्जी भी हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई है।
साइबर सेल की सहायता से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, एहतियातन Uttarakhand High Court परिसर में भी डॉग स्क्वायड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles