हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे टिहरी के RO, प्रमाणपत्र में की गई बड़ी चूक,आरओ बना भाजपा प्रवक्ता” — राकेश राणा का आरोप

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे टिहरी के RO, प्रमाणपत्र में की गई बड़ी चूक,आरओ बना भाजपा प्रवक्ता” — राकेश राणा का आरोप
Spread the love

टिहरी ।जिला पंचायत चुनाव के दौरान जौनपुर ब्लॉक के चर्चित वार्ड भुत्सी में कांग्रेस प्रत्याशी सीता देवी की जीत के बाद नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) टिहरी द्वारा लगातार पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बावजूद अधिकारी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है।

बताया गया कि सीता देवी का नामांकन RO द्वारा पहले निरस्त कर दिया गया था, जिसे हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बहाल किया गया। जनता ने भरोसा जताते हुए उन्हें विजयी भी बनाया, लेकिन जब वह निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं, तो उसमें विरोधी प्रत्याशी का पता दर्ज मिला। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

राकेश राणा ने कहा कि “RO की आंखों पर सियासी चश्मा चढ़ा है, जो सरकार और भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। अब तक हमने आचार संहिता का सम्मान करते हुए संयम रखा, लेकिन यदि ऐसा रवैया जारी रहा तो अधिकारियों का ढोल बजाकर जुलूस निकाला

देवभूमि खबर

Related articles