HTML tutorial
HTML tutorial

मुनि की रेती पुलिस ने 33 फर्जी बाबाओं पर कसा शिकंजा

मुनि की रेती पुलिस ने 33 फर्जी बाबाओं पर कसा शिकंजा
Spread the love

मुनि की रेती । उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज थाना मुनि की रेती पुलिस ने सघन अभियान चलाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे संदेहास्पद बाबाओं पर कार्यवाही की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में चौकी जानकी पुल व चौकी शिवपुरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें घाटों और जंगलों के आसपास घूमते 60 संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने जांच में संदेहास्पद पाए गए 33 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। यह सभी फर्जी बाबा घाटों, जंगलों और धार्मिक स्थानों के पास साधु-संतों का वेश धारण कर भ्रमित करते पाए गए।

इनमें कई लोग अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना आदि से आकर यहां डेरा जमाए हुए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि धार्मिक नगरी की गरिमा को बनाए रखा जा सके।

चालान किए गए 33 लोगों में प्रमुख नाम: मो. शमशान (सुल्तानपुर), करन जोत सिंह (पटियाला), योगेन्द्र (हरियाणा), सत्यनारायण (हैदराबाद), विनोद (देहरादून) सहित कई अन्य शामिल हैं। अधिकांश लोग शीशम झाड़ी व जानकी पुल क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त व सत्य साधु-संतों से ही संपर्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

देवभूमि खबर

Related articles