गुलरानी में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी टीम की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी टीम ऋषिकेश ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को रूषा फार्म, गुलरानी क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलरानी निवासी गुड्डू पुत्र हरि बहादुर के रूप में हुई है। आबकारी टीम ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
