पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन, महाभिषेक पूजा में हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन, महाभिषेक पूजा में हुए शामिल
Spread the love

बदरीनाथ । पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम श्री नृसिंह मंदिर, ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर शुक्रवार प्रातः भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण भी उनके साथ अभिषेक पूजा में शामिल हुए।

दर्शन व पूजा के उपरांत बीकेटीसी उपाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीकेटीसी द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में पूर्णतः तत्पर है।

इस अवसर पर बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, अमित पंवार, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles