15 लाख की धोखाधड़ी कर 1 साल से फरार आरोपी को गैरसैंण पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

15 लाख की धोखाधड़ी कर 1 साल से फरार आरोपी को गैरसैंण पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
Spread the love

गैरसैंण ।पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक साल से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी सारिंग गांव, बच्छुवाबाण, गैरसैंण को पुलिस ने दिल्ली के सफदरजंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, दिनांक 06/06/2024 को गैरसैंण निवासी मनवर सिंह ने थाना गैरसैंण में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वह अपने बैंकिंग कार्यों के लिए अक्सर सुरेंद्र सिंह को मोबाइल सौंपते थे। जब उन्होंने अपनी पासबुक प्रिंट करवाई, तो यह देखकर हैरान रह गए कि सुरेंद्र सिंह ने उनके खाते से करीब 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए थे।
इस मामले में थाना गैरसैंण में तत्काल मु0अ0सं0 14/2024 धारा 406 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत, तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया और अंततः दिल्ली के सफदरजंग इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गैरसैंण पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित बन्दुनी, कांस्टेबल गिरीश सती, कांस्टेबल राजेन्द्र रावत (सर्विलांस सेल) और होमगार्ड रणजीत सिंह शामिल थे। आरोपी को गैरसैंण लाकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles