₹30 हजार की रिश्वत लेते सहायक विदेश व्यापार महानिदेशक गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

पानीपत। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में हरियाणा के पानीपत स्थित संयुक्त महानिदेशालय विदेश व्यापार (DGFT) कार्यालय में तैनात सहायक विदेश व्यापार महानिदेशकको ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
CBI के अनुसार, इस मामले में 19 अगस्त 2026 को आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि Assistant DGFT ने उसके क्लाइंट की Export Promotion Capital Goods (EPCG) Authorization फाइल में कमी दूर करने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए ₹30,000 की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद CBI ने 19 अगस्त को जाल बिछाया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी लोक सेवक को शिकायतकर्ता से ₹30,000 की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को पंचकूला स्थित नामित CBI अदालत में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए CBI द्वारा आरोपी के आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
