24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन,161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को सकुशल समापन हो गया। 17 से 19 अगस्त तक चली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में आईजी कुमायूँ रेंज नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने मार्च-पास्ट किया और प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के कुश्ती पुरुष वर्ग में*46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय तथा 40वीं वाहिनी पीएसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा।

ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय द्वितीय तथा आईआरबी प्रथम तृतीय स्थान पर रही।

बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी द्वितीय और एसडीआरएफ तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में ऊधमसिंह नगर प्रथम, नैनीताल द्वितीय और चम्पावत तृतीय रहा।

बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय द्वितीय और एसडीआरएफ तृतीय स्थान पर रहा।

आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 40वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी तृतीय रही। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और हरिद्वार तृतीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में आईजी कुमायूँ रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

देवभूमि खबर

Related articles