उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून पुलिस लाइन में भव्य परेड, प्रदेश की शान में चार चांद लगाए: अभिनव कुमार
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड समारोह ने प्रदेश की आन-बान-शान को नई ऊंचाई दी। इस खास मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान द्वारा आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की गई। उनके द्वारा की गई प्रशंसा पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। इस आयोजन में सीडीएस अनिल चौहान को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2024 से भी नवाजा गया।
एसएसपी अजय सिंह और उनकी टीम की संगठनात्मक क्षमता और उत्कृष्टता ने इस आयोजन को सफल बनाया। समारोह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और परिश्रम का प्रदर्शन कर उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सभी प्रतिभागियों और देहरादून पुलिस के योगदान को सराहते हुए 1 लाख रुपये के पुरस्कार और तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की।
प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि अगले वर्ष की परेड को राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ परेड बनाने का प्रयास किया जाएगा।


