मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति की रंगीन छटा बिखरी

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री आवास में आज पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की विविध छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल, कुमाऊँ, जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को रंगमय बना दिया।

Next Post

टिहरी लेक फेस्टिवल में 9 ट्रैकिंग अभियान, ‘एस्ट्रो नाइट’ से मिलेगा प्रकृति का अनूठा अनुभव

Spread the love टिहरी।आगामी 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान जिले में 9 स्थानों पर विशेष ट्रैकिंग अभियान संचालित किए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से प्रतिभागियों को हिमालय की सुंदरता निहारने के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन को करीब से जानने का […]