HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

उत्तराखण्ड अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गांधी इंटर कॉलेज देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के बड़ी संख्या में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे, जहां संगठनात्मक मजबूती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार से पीटीए शिक्षकों की कट-ऑफ डेट वर्ष 2025 निर्धारित करने, उन्हें मानदेय की परिधि में शामिल करने तथा मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति का लाभ प्रदान करने की मांग उठाई। तदर्थ शिक्षकों के विनियमन में बाधक धारा 41(डी) को समाप्त कर सभी तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने, जूनियर हाईस्कूलों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर प्रबंधकीय व्यवस्था के तहत कार्यरत शिक्षकों को पीटीए घोषित कर मानदेय देने तथा अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) में शामिल कर GPF कटौती शुरू करने की भी मांग की गई।

शिक्षकों ने जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों में सृजित पदों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, NPS कटौती सीधे ट्रेज़री से PRAN खाते में जमा करवाने, GIS कटौती भी ट्रेज़री से सुनिश्चित करने और उच्चीकृत विद्यालयों के शिक्षकों को जूनियर सेवा अवधि जोड़ते हुए प्रौन्नत वेतनमान प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में परिचारक पदों की नियुक्ति हेतु राजकीय विद्यालयों की भांति नीति बनाकर एजेंसी नियुक्त करने का सुझाव भी रखा गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण, संगठनात्मक उत्साह और शिक्षकों के हितों के प्रति एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी प्रांतीय एवं जिला सम्मेलन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री द्वारा किया गया।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जे.पी. बहुगुणा, आर.एल. उनियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, प्रांतीय मंत्री मनमोहन रौतेला, कोषाध्यक्ष ललित मोहन सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.सी. शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री कपूर सिंह पंवार, विजय सिंह बुटोला, सतीश सेमवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पौड़ी से पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह रौतेला, टिहरी जिला मंत्री शिव सिंह रावत, प्रदेश मंत्री नीरज वर्मा, आर.डी. सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र रावत, हरविंदर के. चौधरी, संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल, विजय प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र कुमार सहगल, नरेश कोटनाला, यमुना प्रसाद नौटियाल, योगेश मिश्रा, उपेन्द्र बहुगुणा, राजेश शर्मा, कैलाश जोशी, राजेंद्र प्रसाद ग्वांडी, ओमप्रकाश जोशी, संजीव प्रसाद जोशी, विनोद पांडे, चेतन चौहान, संजय जुयाल, गगन कुमार, एस.एस. परमार और नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। महिला शिक्षकों में रश्मि काला, गुंजन भट्ट, विमला चौहान, विभा, श्रीमती प्रीति जैन और श्रीमती प्रकाश कौर भी उपस्थित रहीं।

देवभूमि खबर

Related articles