होली और रमजान के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग ने की शांति व्यवस्था को लेकर बैठक

होली और रमजान के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग ने की शांति व्यवस्था को लेकर बैठक
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।आगामी होली और रमजान के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की।

बैठक में त्यौहारों के दौरान होने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी लिए गए।

प्रभारी निरीक्षक ने होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने त्यौहार के दौरान नशा न करने, किसी भी विवाद से बचने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

देवभूमि खबर

Related articles