अपर बद्रीश कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

देहरादून। अपर बद्रीश कॉलोनी जनकल्याण समिति की ओर से पंचायती शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समिति के संरक्षक श्री वीरेंद्र नेगी के सान्निध्य में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समारोह में कॉलोनी के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की ओर से बच्चों को कॉपी एवं पेन भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। वहीं कॉलोनी की मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए वीर जवानों की स्मृति में भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
समिति के अध्यक्ष श्री राजेश पैन्यूली ने कॉलोनी में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया। उपाध्यक्ष श्री विक्रम नेगी ने कॉलोनी के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों का रोडमैप प्रस्तुत किया। सचिव श्री राजेश रावत ने विकास कार्यों में सभी कॉलोनीवासियों से एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष श्री नंदन सिंह पंवार ने भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि एवं फंड की व्यवस्था पर विचार रखे। सह-सचिव श्री रंजीत चौहान एवं श्री संजय उनियाल ने कॉलोनी के प्रमुख स्थानों पर स्वागत एवं सूचना बोर्ड लगाए जाने का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम में श्री विनोद डिमरी, श्री आनंद सिंह बिष्ट, श्री एस.एस. बैलवाल, श्री दिलीप सिंह बिष्ट, श्री नारायण सिंह भण्डारी, श्री धर्म सिंह बिष्ट, श्री महावीर सिंह राणा, श्री कुलदीप रावत सहित समिति के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। सभी ने आजादी के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
