दून में भारतीय व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की बैठक, अनिता अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन
देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) द्वारा महिला व्यापारियों की बढ़ती भागीदारी को ध्यान में रखते हुए देहरादून में एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। उज्ज्वल रेस्टोरेंट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सरोज शर्मा ने की, जिसमें नवांगतुक महिला सदस्यों का परिचय कराया गया।
बैठक के दौरान श्रीमती सरोज शर्मा ने भारतीय व्यापार मंडल (महिला मोर्चा) उत्तराखण्ड की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनिता अग्रवाल को मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनिता अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापारियों के हितों को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा प्राप्त होगी।
अपने संबोधन में सरोज शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और महिला व्यापारियों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन के विस्तार और व्यापार को सशक्त बनाने के उपायों पर भी चर्चा की।
बैठक का संचालन महिला प्रदेश संरक्षक श्रीमती सुशीला खत्री ने किया। इस अवसर पर रेणु डी सिंह, कुसुम सिद्धू, रेखा पंवार, करन सिंह चौधरी, किरण अरोरा, वंदना वर्मा, अंजलि अग्रवाल, एडवोकेट मनु उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

